शनिवार, 9 फ़रवरी, 2008

हाईवे पर लुटे सवार, गाड़ी को ताला लगा चाबी भी साथ ले गये - मामला दर्ज अतर सिंह डण्‍डोतिया (तहसील संवाददाता)

हाईवे पर लुटे सवार, गाड़ी को ताला लगा चाबी भी साथ ले गये - मामला दर्ज

अतर सिंह डण्‍डोतिया (तहसील संवाददाता)

मुरैना । कल आगरा बम्‍बई हाई वे पर दो मोटर साइकिल सवारों वरूण कुमार उपाध्‍याय और सन्‍तोष कुमार उपाध्‍याय को लगभग 6 लुटेरों ने लूट लिया ।

परसों शाम को लगभग 6:30 बजे ये लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर धौलपुर से मुरैना आ रहे थे तभी बाबा देवपुरी और पिपरई गॉंव के बीच करीब 7 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार 6 लोगों ने उन्‍हें घेर लिया और पेट्रोल मांगने के बहाने रोक कर कट्टा अड़ा कर 4000 रूपये लूट लिये, साथ ही उनकी मोटर साइकिल में ताला लगा कर चाबी साथ लेकर भाग गये । सरायछोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।  

 

राकेश पाठक के बाद अब देव श्रीमाली भी इण्‍टरनेट ब्‍लागिंग पर ब्‍लागिंग ने बदली साहित्‍य व पत्रकारिता की दुनिया

राकेश पाठक के बाद अब देव श्रीमाली भी इण्‍टरनेट ब्‍लागिंग पर

ब्‍लागिंग ने बदली साहित्‍य व पत्रकारिता की दुनिया

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

वेब पत्रकारिता और वेब साहित्‍य के धुऑंधार धमाके और बृहद पाठक वर्ग ने नामी गिरामी पत्रकारों और प्रिन्ट व टी.वी. चैनल मीडिया के बेताज बादशाहों को भी अपनी ओर खींच लिया है ।

मध्‍यप्रदेश के सम्‍मानित प्रतिष्ठित व पुरूस्‍कृत पत्रकार राकेश पाठक ने अभी चन्‍द रोज पहले वेब ब्‍लागिंग में कदम रख कर इण्‍टरनेट मीडिया और वेब पत्रकारिता व वेब साहित्‍य की श्रेष्‍ठता व उत्‍कृष्‍टता वृद्धि में एक नया सोपान रचने की व इस मीडिया की सर्वोच्‍च पाठक संख्‍या एवं लोकप्रियता को महत्‍व दे दिया था ।

राकेश पाठक एक मशहूर और कलम के धनी पत्रकार का नाम है, मेरा सौभाग्‍य है कि भिण्‍ड की गलियों में मेरा बचपन आज के इतने बड़े पत्रकार के साथ गुजरा, उनकी इण्‍टरनेट पर कलम चलने की खबर मुझे मेरी ही वेबसाइट ने दी तो मुझे सर्वाधिक प्रसन्‍नता हुयी, मैंने वर्ष 2002 में एक शुरूआत की थी, समय गुजरते काफी सीखा और सन 2002 की शुरूआत ने आज एक बहुत बड़ा रूप धारण कर लिया, मैंने स्‍वप्‍न में कभी ऐसी कल्‍पना नहीं की थी । पिछले दो तीन साल से मुझे लगता था कि अच्‍छे पत्रकार व साहित्‍यकार इस अति सशक्‍त व सक्षम मीडिया का इस्‍तेमाल प्रारंभ कर दें, तो विश्‍व का बहुत बड़ा जिज्ञासु वर्ग जो भारत के बारे में बहुत कुछ जानना चाहता है, यहॉं के साहित्‍य को धरोहर मान कर प्रतिष्‍ठा देता है और चम्‍बल घाटी तथा मध्‍यप्रदेश, यहॉं की परम्‍परायें, संस्‍कृति, इतिहास, ताजा समाचार आदि जानना चाहता है वह निसन्‍देह लाभान्वित होगा ।

राकेश भाई का ब्‍लाग एड्रेस मुझे नहीं मिल पाया, खैर वह आ ही गये हैं तो वह भी किसी दिन मिल जायेगा । और ग्‍वालियर टाइम्‍स पर दिखने लगेगा ।

अब कल जब मैं ई मेल देख रहा था, तो वेबसाइट ने अलर्ट भेजा कि भाई देव श्रीमाली जी ने भी ब्‍लागिंग में एण्‍ट्री कर दी है और बोल चम्‍बल बोल में बोलना शुरू कर दिया है । श्रीमाली ग्‍वालियर टाइम्‍स पर आटो अपडेट मैथड से पढ़ने को मिलेंगे !

देव श्रीमाली जी एन.डी.टी.वी. के संवाददाता हैं, और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं । संयोगवश अभी चन्‍द दिवस पूर्व 2 फरवरी को जनसम्‍पर्क संचालनालय की कार्यशाला में श्रीमाली जी से भेंट हुयी थी । और वहॉं मुझे भी बोलने का अवसर मिला तथा श्रीमाली जी ने भी इण्‍टरनेट पत्रकारिता और इस ताकतवर मीडिया का सशक्‍त व्‍याख्‍यान किया । वहॉं ब्‍लागिंग और पोडकास्टिंग तथा फीडिंग व रीडिंग जैसे अत्‍याधुनिक विषय जिक्र में आये । उसके चन्‍द रोज के भीतर ही देव श्रीमाली जी ने अपनी सशक्‍त एण्‍ट्री भी कर दी ।

देव श्रीमाली के ब्‍लाग को मैंने पढ़ा, काफी अच्‍छा लिखा गया है, उन्‍होंने अनिल साधक को भी स्‍मरण किया है, संयोगवश अनिल साधक जी के साथ किसी कार्यक्रम में मेरे चित्र थे, मैंने उन्‍हें तलाशवाया लेकिन मिल नहीं सके, एक पत्रकार उन्‍हें लेकर दो साल पहले चला गया, फिर लौटाये नहीं । मेरा मन था कि साधक को हम भी आत्‍मीय श्रद्धांजलि अर्पित करते, मुरैना की या चम्‍बल की माटी के इस होनहार व यशस्वित पत्रकार (उनके व्‍यवहार से मैं काफी प्रभावित था) पर चन्‍द शब्‍द चम्‍बल से भी आते । वह कमी श्रीमाली जी ने पूरी कर दी है । श्रीमाली जी भिण्‍ड के हैं । अभी तक मुरैना ही इण्‍टरनेट पर अधिक था, उसकी कमीपूर्ति अब भाई राकेश पाठक और देव श्रीमाली जी कर देंगें ।

मैंने प्रिन्ट मीडिया में अनेक वर्षो तक लिखा, लेकिन वह संतुष्टि नहीं मिली जो इण्‍टरनेट पर काम करने में आयी । मैंने हमेशा प्रयास किया कि चम्‍बल के बदनुमा कलंक ''डकैत'' जैसे धब्‍बे इसके माथे से हटना चाहिये । और ऐसी खबरों व आलेख से यथासंभव परहेज किया, क्‍योंकि जितना भी समकालीन साहित्‍य व समाचार उपलब्‍ध था, वह अतिश्‍योक्ति पूर्ण एवं ऊलजलूल था, वह सच के निकट से कम गुजरता था ।

लेखकों, उपन्‍यासकारों और फिल्‍मकारों ने चम्‍बल का प्रस्‍तुतीकरण कुछ ऐसा कर दिया कि आज भारत के किसी भी शहर में मुरैना, भिण्‍ड या चम्‍बल वालों को कोई मकान देने को तैयार नहीं होता, जबकि सच्‍चाई तो इससे किलोमीटरों दूर की बात है ।

अभी ताजा कुछ खबरें आयीं, कुछ अपहरण हुये, तो चम्‍बल वालों की तलाश की गयी, कौन कौन चम्‍बल वाले पड़ौस में रहते थे, या वहॉं नौकरी करते थे, वगैरह वगैरह । यह सब आखिर क्‍या था, चम्‍बल पर वही बदनामी का हमला । चम्‍बल का एक बेटा जब देश की सीमा पर अपना बलिदान देता है, तो उसे इस प्रकार हाइलाइट नहीं किया जाता । अभी 26 जनवरी को भोपाल दूरदर्शन ने ग्‍वालियर लिंकिंग में चम्‍बल के फौजीयों पर एक फिल्‍म का शाम को प्रसारण किया था, जिसमें फौजीयों की विधवाओं की मार्मिक दशा को काफी सशक्‍त रूप से दूरदर्शन ने उठाया, मगर अफसोस चम्‍बल को बदनाम करने वालों को इस फिल्‍म का मर्म आज तक नजर नहीं आया । मैंने इतनी अच्‍छी डॉक्‍यूमेण्‍ट्री अभी तक चम्‍बल पर नहीं देखी ।

तो भईया चम्‍बल पर लिखो, खूब लिखो लेकिन सिर्फ सच लिखो, ऐसा मत लिखो कि कोई यहॉं नौकरी करने को तैयार नहीं हो । यहॉं स्‍थानान्‍तरण होते ही अधिकारी कर्मचारी खौफ खा जाते हैं, और यहॉं आना ही नहीं चाहते ।

डकैत और बागी दोनों भिन्‍न शब्‍द हैं, पहले फर्क समझों फिर लिखो । जिन चन्‍द छिछोरों को मीडिया डकैत या बागी बना कर महिमा मण्डित कर चम्‍बल को बदनाम करने पर तुला है, दरअसल न तो वे डकैत हैं न बागी । सिर्फ अपहरण उद्योग चलाने वाले या आतंक व गुण्‍डागर्दी करने वाले मवेशी चोर मात्र हैं, कभी मवेशीयां हांक ले जाते हैं तो कभी आदमी । उनका काम हॉंक कर ले जाना है, इसे डकैती या बगावत नहीं कहते ।

कभी फुरसत हुयी तो चम्‍बल पर लिखना तो बहुत है, लिखूंगा भी और चम्‍बल के नाम पर अर्जी फर्जी मनगढ़न्‍त लिखकर नाम बटोरने, धन बटोरने वालों की सच्‍चाई भी सामने लाऊंगा ।

भईया राकेश पाठक और देव श्रीमाली जी शुभकामनायें ।   

 

योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचायें-संभाग आयुक्‍त उपाध्‍याय

योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचायें-संभाग आयुक्‍त उपाध्‍याय

 

संभागायुक्त द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा

 

मुरैना 8 फरवरी 08/ संभागायुक्त श्री विश्व मोहन उपाध्याय ने आज कलेक्टर कान्फ्रेंस में विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने की त्वरित पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खसरा-खतौनी की कम्प्यूटरीकृत नकलों का लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाय और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाया जाय । बैठक में मुरैना कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, भिण्ड कलेक्टर श्री सुहैल अली और श्योपुर कलेक्टर श्री शोभित जैन, मुरैना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय वर्मा, भिण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सोनाली वायंगरकर, महाप्रबंधक प्रधान मंत्री ग्रामसड़क योजना श्री यशवंत सक्सेना, डीसीआर श्री आर.सी. मिश्रा और डीसीडी श्री भगवानदास उपस्थित थे।

       संभागायुक्त श्री उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे खेतिहर मजदूरों की भलाई के लिए मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना लागू की है । योजना के तहत सभी पंजीवध्द खेतिहर मजदूरों के फोटो परिच पत्र वितरण का कार्य अबिलंब पूरा किया जाय और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाय । समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुरैना में 10399, भिण्ड में 7483 और श्योपुर में 7762 खेतिहर मजदूरों को कार्ड वितरित किये जा चुके हैं । श्री उपाध्याय ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना, दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना, टीकाकरण आदि की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया । उन्होंने अस्पतालों की स्थिति सुधारने, स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर ठीक बनाये रखने और राजस्व प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करने के निर्देश दिए । उन्होंने फसलों की बोनी और स्थिति तथा सूखा राहत कार्यों की भी समीक्षा की । उन्होंने पंचायतों को सौंपी गई मूलभूत की राशि से बिलुप्त सीमा चिन्हों की पुर्नस्थापना कराने और अविवादित नामांतरण बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ।

       समीक्षा के दौरान कलेक्टर्स द्वारा बताया गया कि कोटवारों के वितरण हेतु प्राप्त साइकिलों में से कुछ खराब स्थिति में है । संभागायुक्त ने कहा कि राजस्व मंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोटवारों को अच्छी हालत की साइकिलों का वितरण किया जाय । अत: खराब साइकिलों को तत्काल वापस करने की कार्रवाई की जाये । मुरैना जिले में लागू सार्वजनिक वितरण व्यवस्था पर संभागायुक्त ने संतोष व्यक्त किया और इस व्यवस्था को संभाग के अन्य जिलो में भी अंगीकार करने को कहा। लाड़ली लक्ष्मी योजना की श्योपुर और मुरैना जिले की प्रगति पर संभागायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी । उन्होंने कहा कि आगामी एक अप्रैल से मुरैना और भिण्ड जिले में भी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम प्रारंभ की जा रही है । इसकी सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाये ।

 

पंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह आज मुरैना में

पंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह आज मुरैना में 

मुरैना 8 फरवरी 2008// पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह 9 फरवरी को प्रात: 5.00 बजे महाकौशल एक्सप्रेस द्वारा सतना से मुरैना आयेंगे । श्री सिंह 10 बजे सर्किट हाउस पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने के उपरांन्त जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगें। 

 

सूखा राहत कार्यों के लिए सबा पांच लाख रूपये मंजूर

सूखा राहत कार्यों के लिए सबा पांच लाख रूपये मंजूर

मुरैना 8 फरवरी 2008// कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने सूखा प्रभावित तहसील मुरैना की ग्राम पंचायत गौशपुर में मिट्टी बजरी रोड निर्माण राहत कार्य के लिए सबा पांच लाख रूपये की स्वीकृति प्रदाय की है । निर्माण एजेन्सी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मुरैना को कार्य प्रारंभ करने हेतु 2 लाख 60 हजार रूपये की प्रथम किश्त जारी की गई है ।

       ग्राम पंचायत गौसपुर के हंसराज का पुरा में मिट्टी बजरी रोड़ निर्माण कार्य के लिए एक लाख 75 हजार रूपये तथा हर नारायण का पुरा से गौसपुर तक मिट्टी बजरी रोड़ निर्माण कार्य हेतु 3 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है । राहत कार्य 15 जून से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये हैं । निर्माण कार्य में मशीनों और ट्रेक्टरों आदि का उपयोग नहीं किया जायेगा । मशीनों का उपयोग पाये जाने पर संबंधित एजेंसी से राशि बसूली की जायेगी । निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता का कराने का उत्तर दायित्व संबंधित विभाग के अधिकृत अधिकारियों का होगा । मजदूरों को भुगतान हेतु तहसीलदार श्री बी.पी. श्रीवास्तव संवितरण अधिकारी होंगे । इन कार्यों का सतत पर्यवेक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करेंगे । कार्यस्थल पर निर्धारित प्रारूप में बोर्ड लगवाने की जिम्मेदारी निर्माण एजेन्सी की होगी ।

 

सूखा राहत कार्यों के लिए सबा पांच लाख रूपये मंजूर

सूखा राहत कार्यों के लिए सबा पांच लाख रूपये मंजूर

मुरैना 8 फरवरी 2008// कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने सूखा प्रभावित तहसील मुरैना की ग्राम पंचायत गौशपुर में मिट्टी बजरी रोड निर्माण राहत कार्य के लिए सबा पांच लाख रूपये की स्वीकृति प्रदाय की है । निर्माण एजेन्सी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मुरैना को कार्य प्रारंभ करने हेतु 2 लाख 60 हजार रूपये की प्रथम किश्त जारी की गई है ।

       ग्राम पंचायत गौसपुर के हंसराज का पुरा में मिट्टी बजरी रोड़ निर्माण कार्य के लिए एक लाख 75 हजार रूपये तथा हर नारायण का पुरा से गौसपुर तक मिट्टी बजरी रोड़ निर्माण कार्य हेतु 3 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है । राहत कार्य 15 जून से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये हैं । निर्माण कार्य में मशीनों और ट्रेक्टरों आदि का उपयोग नहीं किया जायेगा । मशीनों का उपयोग पाये जाने पर संबंधित एजेंसी से राशि बसूली की जायेगी । निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता का कराने का उत्तर दायित्व संबंधित विभाग के अधिकृत अधिकारियों का होगा । मजदूरों को भुगतान हेतु तहसीलदार श्री बी.पी. श्रीवास्तव संवितरण अधिकारी होंगे । इन कार्यों का सतत पर्यवेक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करेंगे । कार्यस्थल पर निर्धारित प्रारूप में बोर्ड लगवाने की जिम्मेदारी निर्माण एजेन्सी की होगी ।

 

अक्रिया शील गौ शालाओं के पंजीयन निरस्त किये जायेंगे

अक्रिया शील गौ शालाओं के पंजीयन निरस्त किये जायेंगे

मुरैना 8 फरवरी 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में गत दिवस सम्पन्न जिला गै पालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक में अक्रियाशील गौशालाओं के पंजीयन निरस्त करने का निर्णय लिया गया । बैठक में समिति के उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री सीताराम गुप्ता, सदस्य म.प्र. गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड श्री पदम बरैया, समिति के सचिव तथा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डा. अशोक सिंह तोमर तथा सदस्य उप संचालक कृषि श्री एल.एन. भास्कर और श्री तुलसीराम अग्रवाल उपस्थित थे ।

       बैठक में बताया गया कि श्री बरैया के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिले में पंजीकृत 13 गौशालाओं में से 8 क्रियाशील स्थिति में गौपालन बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप संचालित पाई गई । निरीक्षण के दौरान सती गौशाला ग्राम विण्डवा देवगढ़ (जौरा) में एक भी गौवंशी पशु नहीं पाया गया तथा प्रदाय आर्थिक सहायता का उपयोग करना भी नहीं पाया गया । समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गौशाला अध्यक्ष द्वारा आर्थिक सहायता राशि का अन्य कार्यों में उपयोग के कारण उनके विरूध्द पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज करायी जाय तथा गौशाला के पंजीयन निरस्तीकरण हेतु बोर्ड को लिखा जाय । समिति ने यह भी निर्णय लिया कि गोविन्द गौशाला को पूर्व में प्रदाय आर्थिक सहायता का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही, आर्थिक सहायता की अगली किस्त जारी की जाय ।

       समिति के खाते में शेष 12 लाख 68 हजार 980 रूपये की राशि में से 7 लाख रूपये का वितरण आर्थिक सहायता के रूप में करने का निर्णय लिया गया । श्री बरैया द्वाराकिये गये निरीक्षण उपरांत श्री रामरतन बैष्णव गौसेवा समिति करह, श्री मिथलेश किशोरी शरण गौसेवा समिति संजय कॉलोनी मुरैना, कृष्णा गौशाला कुम्हेरी, नागाजी गौशाला पोरसा, बाबा बलरामदास गौशाला ल्होरी का पुरा, जय श्रीराम गौशाला कैमरा कलां, श्रीकृष्ण गौशाला गूंज बंधा अम्बाह और गोविन्द गौशाला मुरैना को आर्थिक सहायता प्रदाय हेतु पात्र माना गया । वायौगैस और हैंडपंप की

आवश्यकता वाली गौशालाओं को वायोगैस लगाने के लिए 16 हजार रूपये और हैड पंप खनन हेतु 50 हजार रूपये स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया । नन्दी शाला योजना के अंतर्गत गौशालाओं को आवश्यकता अनुसार नन्दी गिरनस्ल का सांड प्रदाय करने का निर्णय लिया गया । गोबिन्द गौशाला में शैड निर्माण के प्रस्ताव पर जन भागीदारी योजना के अन्तर्गत कार्य कराने को कहा गया । इसके तहत गोबिंद गौशाला जनभागीदारी समिति का गठन कर राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर जनभागीदारी से प्राप्त राशि जमा करायेगी और उतनी ही राशि का सहयोग शासन द्वारा जनभागीदारी समिति से प्रदाय किया जायेगा ।

 

समग्र स्वच्छता अभियान छौंदा में स्वच्छता रैली निकली

समग्र स्वच्छता अभियान

छौंदा में स्वच्छता रैली निकली

 

मुरैना 8 फरवरी 08// समग्र स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ग्राम छौंदा में निर्मल ग्राम एवं समग्र स्वच्छता प्रक्रिया के अन्तर्गत स्कूली बच्चों और ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई । इस रैली में मुरैना जिले के भ्रमण पर उ.प्र. के बांदा जिले के आये दल ने भी भाग लिया और घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया ।

       श्री जगरूप सिंह के नेतृत्व में बांदा जिले से आये वहां के पंच एवं सरपंचों ने मुरैना जिले में किये जा रहे समग्र स्वच्छता अभियान के कार्यो का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों के साथ कार्य कर अपने अनुभवों की भागीदारी की ।

       रैली के मुख्य अतिथि एसडीएम मुरैना श्री विजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से स्वच्छता के सात सूत्र अपनाने का आव्हान किया । उन्होंने कहा कि छौंदा को निर्मल ग्राम बनाने तथा समग्र विकास में प्रशासन मदद करेगा । प्रारंभ में सरपंच श्री लोकेन्द्र सिंह डंडोतिया ने अतिथियों का स्वागत किया । उपयंत्री श्री गर्ग ने ग्राम में घर-घर जाकर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण करने हेतु मौके पर ले आउट दिए गये । अंत में सभी की उपस्थित और भागीदारी के प्रति, जिला समन्वयक स्वच्छता एवं स्वजल धारा अभियान कुमारी हेमा भटनागर ने आभार व्यक्त किया ।

 

कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण एसडीओ और उपयंत्री के विरूध्द कार्रवाई

कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण

संबंधित एसडीओ और उपयंत्री के विरूध्द कार्रवाई

 

मुरैना 8 फरवरी 08 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने गत गुरूवार को मुरैना तहसील के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की तथा इसके लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को चरित्रावली चेतावनी एवं एसडीओ श्री एस.आर.रावत तथा उपयंत्री श्री एस.के.सोनी और श्री एच.एम पंडोरिया के विरूध्द लघु शास्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए।

       कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने ग्राम गिरघोनी और चककिशनपुर में सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत संचालित मिट्टी मुरम सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा कार्य का गुणवत्ता स्तर ठीक नहीं पाये जाने पर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए । उन्होंने चककिशनपुर में पूर्ण मिट्टी मुरम सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर कुल लागत की पांच प्रतिशत राशि निर्माण एजेंसी से बसूल करने के निर्देश दिए ।

       ग्राम चक किशनपुर में प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक अनुपस्थित मिले । ग्रामीणों ने बताया कि सहायक शिक्षक श्री जसबंत सिंह स्कूल से अनुपस्थित रहने के आदी हैं और कभी-कभार ही विद्यालय आते हैं । कलेक्टर ने सहायक शिक्षक के विरूध्द लघु शास्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र भी खुला नहीं पाया गया । कलेक्टर ने अनुपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के विरूध्द नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए । भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री डीएस.यादव और जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री ए.के.त्रिपाठी साथ थे ।

 

शुक्रवार, 8 फ़रवरी, 2008

स्वास्थ्य मेला में पांच सौ स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य मेला में पांच सौ स्वास्थ्य परीक्षण

मुरैना 7 फरवरी 2008 // महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग केसंयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस पर '' प्रोजेक्ट मुस्कान '' के तहत खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन नगर पंचायत कैलारस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत कैलारस के अध्यक्ष श्री रामलखन धाकड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।

       स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 500 रोगियों का परीक्षण किया गया । चिकित्सकों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष्ज्ञ चिकित्सक में डा. एस.के.शर्मा (दन्त रोग विशेषज्ञ, डा. बी.एल.शर्मा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डा. बी.एल. गुप्ता (मेडीसिन), डा. जे.सी. शर्मा (नाक, कान, गला), डा. खान एवं स्थानीय चिकित्सक डा. एच.एस. सागर, डा. एस.आर.सिंघल, डा. ए.के. गुप्ता, डा. एम.आर.मिश्रा, डा. प्रदीप गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण किया । इस अवसर पर तहसीलदार श्री बी.आर. माहौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री ए.पी.शर्मा , परियोजना अधिकारी श्री दीक्षित, महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ।

 

भूतपूर्व सैनिकों की आसाम राइफल्स में भर्ती

भूतपूर्व सैनिकों की आसाम राइफल्स में भर्ती

मुरैना 6 फरवरी 2008// जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल श्री डी.पी.एस. भदौरिया के अनुसार आसाम राइफल्स में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जाना है । इच्छुक भूतपूर्व सैनिक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, मुरैना में समस्त दस्तावेजों के साथ 29 फरवरी तक कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज करा सकते है।

 

10 फरवरी को पिलाई जायेगी नौनिहालों को जिन्दगी की दो बूंद

10 फरवरी को पिलाई जायेगी नौनिहालों को जिन्दगी की दो बूंद

 

मुरैना 7 फरवरी 08- बच्चों को निशक्तता से बचाने के लिए 10 फरवरी को जन्म से लेकर 5 बर्ष तक के बच्चों को पोलियों निरोधी जिन्दगी की दो बूंद पिलाई जायेगी । मुरैना जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 3 लाख 36 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए 2 हजार 126 केन्द्र बनाये गये है । अभियान के लिए साढे पांच हजार कर्मचारियों और पर्यवेक्षण के लिए 264 सुपरवाइजरों की डयूटी लगाई गई है ।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास दुवे के अनुसार मुरैना शहरी क्षेत्र में 280 वूथ बनाये गये है तथा 32 सुपर वाईजर तैनात किये गये है । नूराबाद शहरी क्षेत्र में 59 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 306 बूथ बनाये गये है तथा 48 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है अम्बाह शहरी क्षेत्र में 34 बूथ बनाये गये है एवं उन पर 7 सुपरवाईजर तैनात किये गये है खडियाहार में 254 बूथ बनाये गये है जिन पर 29 सुपरवाईजर तैनात किये गये है पोरसा शहरी क्षेत्र में 32 बूथ बनाये गये है उन पर 4 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है तथा ग्रामीण क्षेत्र पोरसा में 255 बूथ एवं 30 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है जौरा शहरी क्षेत्र में 45 बूथ एवं ग्रामीण क्षेत्र में 276 बूथ बनाये गये है उन पर 36 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है कैलारस शहरी में 43 बूथ एवं ग्रामीण क्षेत्र में 184 बूथ बनाये गये है जिन पर 25 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है पहाडगढ में 160 बूथ बनाये गये है जिन पर 26 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है सबलगढ शहरी क्षेत्र में 53 एवं ग्रामीण में 181 बूथ बनाये गये है जिन पर 27 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है। जिले में कुल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 2126 बूथ बनाये गये है तथा 264 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है इसके अतिरिक्त जिले में 35 मोबाईल टीम बनाई गई है तथा 132 ट्राजिट टीम 173 सी टीम बनाई गई है।

       अभियान में लगाये गये कर्मचारियों एवं सुपरवाईजरों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास चन्द्र दुबे ने जिला स्तर से डा. एम.सी. मंगल जिला मलेरिया अधिकारी नूरावाद, डा. मनीष शर्मा, डी.टी.ओ. पोरसा, डा. पवन पाठक, आई.एम.एन.सी.आई. कोर्डिनेटर पहाडगढ़, श्रीमती शारदा सिंह, डी.पी.एच.ओ. शहरी मुरैना, डा. डी.के.सोनी, आर.सी.एच. नोडल आफीसर, अम्बाह एवं खडियाहार श्रीमती शिक्षा सहाय, आई.ई.ई.सी. कन्सलटेंट, शहरी मुरैना, आशीष पुरोहित, सबलगढ़ अनूप सिंघल, डाटा मैनेजर, कैलारस/ जौरा, चन्द्रभान सिंह तोमर, प्रशासकी सहा. कैलारस/जौरा को अन्टरनल मौनीटर नियुक्त किया गया है ।

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने समस्त जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों से अपील की है कि वे सभी बच्चों को 10 फरवरी को पल्स पोलियो की दवा पोलियों बूथ पर अवश्य पिलावें एवं देश के भविष्य को विकलांग होने से बचावें। कलेक्टर ने समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें। यदि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. जी.एस. तौमर समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, पालकों, छात्रों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों, कर्मचारी संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि 10 फरवरी के अभियान को सफल बनाने हेतु पोलियों बूथ पर जन्म से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दवा अवश्य पिलावें। 

 

स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ युवा राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुरू

स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ युवा राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुरू

 

मुरैना 7 फरवरी 2008 // ''स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ युवा'' के मूलभूत बिचार के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का दस दिवसीय विशेष संयुक्त शिविर स्थानीय ग्राम पंचायत बडोखर के हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ किया गया ।

       शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एनएसएस के जिला संगठक डा. सी.एल. गुप्ता, अध्यक्षता महंत श्री रमेश गुरूजी ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित थे। इस अवसर पर दोनो इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.एस. भदौरिया तथा डा. विष्णु कुमार अग्रवाल ने क्रमश: शिविर के दैनिक क्रिया कलापों तथा शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । अधिकारी द्वय ने बताया कि शिविर में 70 नियमित छात्र तथा 10 स्थानीय छात्र भाग ले रहे हैं । छात्रों के विभिन्न दल '' शिवाजी दल ' महाराणा प्रताप दल  आदि नामों से बनाये गये है । उन्होंने बताया कि शासन द्वारा शिविर का केन्द्रीय विषय स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ युवा रखा गया है । छात्रों के दल आस-पास के इलाके में भ्रमण कर सामाजिक कार्य करेंगे । साथ 'गांव की बेटी' तथा 'प्रतिभा किरण' योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रेरणा परक की भूमिका भी निभायेंगे । कार्यक्रम का संचालन शोध छात्र रामकुमार सिंह सिकरवार ने किया ।

 

शहरी क्षेत्रों में हर माह 11, 12,13 तारीख को होगा कैरोसिन का वितरण

वी.पी.एल. कार्ड पर पांच लीटर और एपीएल पर चार लीटर कैरोसिन मिलेगा

 

शहरी क्षेत्रों में हर माह 11, 12,13 तारीख को होगा कैरोसिन का वितरण

 

मुरैना 7 फरवरी 2008 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में कैरोसिन वितरण व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है । अब प्रत्येक माह की 11, 12 और 13 तारीख को निर्धारित स्थानों पर मिट्टी का तेल वितरित किया जायेगा । एक हजार से अधिक कार्ड वाली दुकानों से 14 तारीख को भी कैरोसिन का वितरण हुआ करेगा । बीपीएल और अन्त्योदय कार्ड धारी उपभोक्ताओं को पांच लीटर तथा एपीएल कार्डों पर चार लीटर प्रति कार्ड के मानसे कैरोसिन प्रदाय किया जायेगा।

       मुरैना नगर में आईटी आई प्रागंण फाटक बाहर से बार्ड क्रमांक 1 और 2 के उपभोक्ताओं को 11, 12, 13 और 14 फरवरी तथा वार्ड क्रमांक 3 से 6 तक के उपभोक्ताओं को 11, 12 और 13 फरवरी को कैरोसिन वितरित किया जायेगा । इसी प्रकार नगर पालिका कार्यालय के पीछे मुरैना से वार्ड क्रमांक 14 के उपभोक्ताओं को 11, 12 , 13 और 14 फरवरी तथा वार्ड क्रमांक 7 से 13 एवं 15, 16 और 19 से 29 तक के उपभोक्ताओं को 11, 12 और 13 फरवरी को कैरोसिन प्रदाय किया जायेगा । टाउन हॉल जीवाजी गंज मुरैना से वार्ड क्रमांक 30, 32,37,38 और 39 के उपभोक्ताओं को 11, 12, 13 और 14 फरवरी को तथा वार्ड क्रमांक 17, 18, 31, 33 , 34, 35 और 36 के उपभोक्ताओं को 11, 12 और 13 फरवरी को प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक केरोसिन का वितरण किया जायेगा ।

       नगर पोरसा के उपभोक्ताओं को पुलिस थाना परिसर पोरसा से, नगर अम्बाह के उपभोक्ताओं को पुलिस थाना परिसर अम्बाह से, नगर बामोर के उपभोक्ताओं को नगर पालिका परिसर बामौर से, नगर जौरा के उपभोक्ताओं को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय प्रांगण जौरा से, नगर कैलारस के उपभोक्ताओं को जनपद कार्यालय प्रागंण तहसील कैलारस से तथा नगर सबलगढ़ के उपभोक्ताओं को पुलिस थाना परिसर तहसील सबलगढ़ से 11, 12 और 13 फरवरी को कैरोसिन वितरित किया जायेगा। कलेक्टर ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत नगर पोरसा में कैरोसिन का वितरण राजस्व और पुलिस अधिकारियों को अपने नियंत्रण में कराने के निर्देश दिए हैं ।