शनिवार, 19 जनवरी, 2008

पोषण आहार की राशि खातों में जमा

पोषण आहार की राशि खातों में जमा 

मुरैना 18 जनवरी 2008 // जिले में संचालित 8 एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में तीन माह की पोषण आहार संबंधी राशि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अध्यक्ष मातृ सहयोगिनी समिति के संयुक्त खांतों में जमा करावा दी गई है

       जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी परियोजनाओं में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार हेतु एक माह की राशि 77.54 लाख और संचालनालय स्तर से सीधे संयुक्त खातों में दो माह की राशि जमा की गई है । सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष मातृ सहयोगिनी समिति के अध्यक्ष अपने बैंक से संपर्क कर, राशि आहरण कर लें और पोषण आहार निरंतर जारी रखें । यदि निरीक्षण में किसी आगनवाड़ी केन्द्र में पोषण आहार का वितरण होना नहीं पाया गया तो संबंधित कार्यकर्ता के विरूध्द कठोर कार्रवाई की जावेगी ।

योजनाओं का क्रियान्वयन परखने हेतु दल गठित

योजनाओं का क्रियान्वयन परखने हेतु दल गठित

मुरैना 18 जनवरी 2008 // जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूल(प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय) एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन / क्रियान्वयन के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्रूयूटी लगाई गई है इसके लिए तहसील पोरसा में तीन, अम्बाह में तीन, मुरैना में :, जौरा में पांच, कैलारस में दो और सबलगढ़ में दो अधिकारियों के अलावा सभी तहसीलों में एक-एक रिजर्व में रखे गये है

कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक वृत पोरसा में तहसीलदार श्री एस.एस. दोहरे, रजौधा में आरटीओ श्री एस.बी.सिंह, महुआ में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री आर.सी. अम्लानी, रिजर्व में कार्यपालन यंत्री .प्र. .क्षे.वि.वि.कं.लि. श्री आर.एस.राठौर, अम्बाह में तहसीलदार श्री एस.एल.शाक्य, दिमनी में उप संचालक कृषि श्री एन.आर. भास्कर, सिहौनियां में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएें श्री अशोक सिंह, रिजर्व मेंमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री विकास दुबे, छौंदा(मुरैना) में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी श्री डी.एस. यादव, जींगनी में जिलाशिक्षा अधिकारी श्री सी.एम.उपाध्याय, नूरावाद में जिला परियोजना समन्वयक श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, रिठौराकलां में जिला मलेरिया अधिकारी श्री एम.सी. मंगल, बडोखर में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री .पी. गुप्ता, मुगावली में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री आर.सी. वर्मा, रिजर्व में श्री अपर तहसीलदार श्री आर.एस. बाकना, जौरा में तहसीलदार श्री के.के. गौर, भर्रा में परि. अधिकारी एकीकृतबाल विकास परियोजना श्री विवेक विन्चुरकर, सुमावली में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एस. दौहरे, पहाड़गढ़ में उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय श्री वाय.पी.बाथम, बागचीनी में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं