गुरुवार, 31 जनवरी, 2008

मुख्यमंत्री ने उपचार हेतु दी 15 हजार रूपये की स्वैच्छानुदान राशि

मुख्यमंत्री ने उपचार हेतु दी 15 हजार रूपये की स्वैच्छानुदान राशि

------------------------------

पन्ना 30 जनवरी- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अजयगढ एवं पन्ना जनपद के दो व्यक्तियों को उपचार के लिए 15 हजार रूपये की स्वैच्छानुदान राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि में अजयगढ जनपद के ग्राम मझगांय निवासी श्री देवीदयाल सिंह को कैंसर रोग उपचार के लिए 10 हजार रूपये एवं पन्ना जनपद के रानीगंज पन्ना के श्री भरत मिश्रा को उनकी पुत्री के चर्मरोग के इलाज हेतु 5 हजार रूपये शामिल हैं। कलेक्टर श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने संबंधित तहसीलदार को शीघ्र यह राशि आहरित कर संबंधित को वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय संकट स्थिति समूह की बैठक 6 फरवरी को

स्थानीय संकट स्थिति समूह की बैठक 6 फरवरी को

-----------------------

पन्ना 30 जनवरी- औद्योगिक क्षेत्र पुरैना में रासायनिक दुर्घटनाओं के प्रबंधन हेतु स्थानीय संकट स्थिति समूह की बैठक 6 फरवरी 2008 को प्रात: 11 बजे कटनी मिनरल्स प्रा0लि0 पुरैना में आयोजित की जाएगी। बैठक के पश्चात कारखाना शिवटेक इण्डस्ट्रीज पुरैना में आफ साइट इमरजेंसी प्लान की माक ड्रिल भी आयोजित की गई है।                       

रोगायो में पंचायतों को एक करोड से अधिक राशि जारी

रोगायो में पंचायतों को एक करोड से अधिक राशि जारी

पन्ना 30 जनवरी- कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने पन्ना, अजयगढ, गुनौर और पवई जनपद पंचायतों को उनकी ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य कराए जाने हेतु एक करोड 19 लाख रूपये की राशि इन ग्राम पंचायतों को जारी की है।

इनमे से पन्ना जनपद की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत बरहे मुदकपुर को 2 लाख, बिलखुरा को 4 लाख रूपये तथा इटवाकला, कृष्ण कल्याणपुर, सुनहरा और जिगदहा ग्राम पंचायत को 3 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। पवई जनपद की ग्राम पंचायत हीरापुर, कुन्दपुर, बडखेराकला, बुधेंडा, मुराछ, शिकारपुरा, जगदीशपुरा, छिर्रहा, कल्दा, पुरैना, कढना, हडा, कृष्णगढ, चिखला, विरासन, बछौन और मोहली धरमपुर को 4-4 लाख रूपये की राशि, अजयगढ जनपद की प्रतापपुर, नन्दनपुर, हनुमतपुर, सिन्हाई, बहादुरगंज, सानगुरैया और नबस्ता को 3-3 लाख रूपये की राशि तथा गुनौर जनपद की ग्राम पंचायत कमताना, घटारी, जिजगंवा और भटिया में योजनान्तर्गत कार्य कराए जाने हेतु 3-3 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। श्रीमती रस्तोगी ने संबंधित जनपदों की ग्राम पंचायतों के सरपंचों से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत श्रमिकों की मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

बुधवार, 30 जनवरी, 2008

उमा भारती चम्‍बल के दौरे पर, आज भिण्‍ड में तो कल मुरैना में आमसभा

उमा भारती चम्‍बल के दौरे पर, आज भिण्‍ड में तो कल मुरैना में आमसभा

शिवराज मुख्‍यमंत्री नहीं केवल इंचार्ज हैं उमा भारती

भिण्‍ड/मुरैना 30 जनवरी । भारतीय जनशक्ति पार्टी की नेता सुश्री उमा भारती आते चुनावों की आहट के चलते मध्‍यप्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं । इस दौरे के चलते वे आज भिण्‍ड में शास. उत्‍कृष्‍ट उ.मा.वि. के प्रांगण में एक जनसभा को संबोधित करेंगीं, वहीं कल 31 जनवरी को मुरैना में अम्‍बाह पोरसा मार्ग से होते हुये भिण्‍ड से प्रवेश करेंगीं और बसैया क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगीं ।

शिवराज इंचार्ज मुख्‍यमंत्री

शिवपुरी में कल आयोजित एक सभा में प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि शिवराज सिंह केवल इंचार्ज मुख्‍यमंत्री हैं, असल नहीं । सी.एम. की कुर्सी तो अभी खाली है ।  

 

कड़ाके की सर्दी में पूरे पूरे दिन बिजली गायब

कड़ाके की सर्दी में पूरे पूरे दिन बिजली गायब

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा .....ग्‍वालियर तरसा दो बूंद जिन्‍दगी की के लिये  

मुरैना /भिण्‍ड/ श्‍योपुर । 30 जनवरी । अंचल में पिछले कई दिनों से जहॉं भारी शीत लहर और सर्दी के चलते पारा गिरकर जहॉं शून्‍य से पीछे खिसक कर चल रहा है । वहीं दिन दिन भर बिजली गुल रहने से आम जन जीवन काफी संकटमय व कष्‍टमय हो गया है । स्थिति इतनी बदतर हो गयी है कि सुबह कटौती वाली बिजली जाने के बाद फिर एक मुश्‍त या यू कहिये कि थोकबन्‍द बिजली कटौती शाम चार पॉंच बजे तक रहती है ।

नजदीकी ग्‍वालियर शहर पर तो इन दिनों एक और विकट संकट टूट पड़ा है, जहॉं बिजली कटौती से ग्‍वालियर वासी पहले से तंग व त्रस्‍त हैं वहीं अब वहॉं कई कालोनी मोहल्‍लों में पीने का पानी आना बन्‍द हो गया है । लोग जहॉं कई किलोमीटर दूर से या अपने मित्रों रिश्‍तेदारों के यहॉं से पानी ढो ढो कर ला रहे हैं वही इन दिनों ग्‍वालियर ग्‍वालियर नहीं बल्कि अठारहवीं सदी के किसी छोटे से कस्‍बे में तब्‍दील हो जाता है । आप वहॉं जाकर ग्‍वायिर वालों को इस समय अंधेरे और पानी के बीच संघर्ष में झूलते देख सकते हैं । बिना टिकिट का यह मजेदार दृश्‍य इन दिनों ग्‍वालियर में आम है । शायद पर्यटन विकास के लिये ग्रामीण भारत की झलकीयां दिखाने के लिये कुछेक मोहल्‍लों को इस परिवेश में तब्‍दील किया गया है ।

ग्‍वालियर टाइम्‍स से ग्‍वालियर वासीयों ने चर्चा करते हुये कहा कि, लगता है हम आदमयुग में आ पहुँचे है और हमें लगता ही नहीं कि हम 21वीं सदी के सायबर युग में है, न तो नगर निगम में हमारी सुनवायी है न प्रशासन में । हम बकाया शहर के लिये प्रदर्शनी जैसी बन गये हैं , हमें बोतलों, पाउचों और डिब्‍बों में पानी भर कर और ढो कर लाना पड़ रहा है, मित्रों और रिश्‍तेदारों से भी कब तक मांगेगे । अनुपम नगर (सिटी सेण्‍टर की एक कालोनी) निवासी एक और नागरिक ने बताया कि वह या तो कालोनी बदल लेगा या ग्‍वालियर से अपना तबादला कहीं और करवा लेगा । उसने कहा कि वह एक याचिका उच्‍च न्‍यायालय में लगेगा कि या पानी बिजली दो वरना तबादला करो । वह कहता है कि बिजली पानी के बगैर जहॉं वह पिडले तीन महीने से नहाया नहीं है वहीं उसके बच्‍चे भी पढ़ लिख नहीं पा रहे हैं, सो उनकी भी जिन्‍दगी बर्बाद हो रही है । केन्‍द्र सरकार के इस कर्मचारी ने एक मार्मिक पत्र एक केन्‍द्रीय मंत्री को अपनी दुखद व्‍यथा वर्णन करते हुये भेजा है ।

बकरियों की क्षति के लिए 32 हजार रूपये मंजूर

बकरियों की क्षति के लिए 32 हजार रूपये मंजूर

मुरैना 29 जनवरी 2008 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने ग्राम भर्राड मजरा हरिमोहन का पुरा तहसील मुरैना निवासी श्री बेताल सिंह गुर्जर को 32 हजार 200 रूपये की तात्कालिक आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की है । श्री गुर्जर को यह सहायता राशि गत 15दिसम्बर को पशुकर में अचानक आग लग जाने से 38 बकरियां और 4 बकरियों के बच्चों की मृत्यु हो जाने के कारण मंजूर की गई ।

       अनुविभागीय अधिकारी राजस्वमुरैना और तहसीलदार की अनुशंसा के आधार पर राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अन्तर्गत 800 रूपये प्रति बकरी के मान से 39 बकरियों की क्षति पूर्ति के लिए 31 हजार 200 रूपये तथाचार बकरियों के बच्चों के लिए प्रति बच्चे 250 रूपये के मान से एक हजार रूपये की सहायता कुल 32 हजार 200रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है । तहसीलदार मुरैना को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरित करने के निर्देश दिए गये है ।

 

सुमावली और दिमनी क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा 31 को

सुमावली और दिमनी क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा 31 को

मुरैना 29 जनवरी 2008 // मुरैना विकास खंण्ड के अंतर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्र सुमावली एवं दिमनी से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभागार में 31 जनवरी को आयोजित की गई है ।

       अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुरैना श्री विजय कुमार अग्रवाल के अनुसार 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे सुमावली विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा विधायक श्री गजराज सिंह सिकरवार तथा दोपहर 2 बजे दिमनी विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा विधायक श्रीमती संध्या सुमन राय द्वारा की जायेगी । संबंधित अधिकारियों से बांछित जानकारी सहित बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है ।

 

उपचार हेतु 17 हजार रूपये की सहायता

उपचार हेतु 17 हजार रूपये की सहायता

मुरैना 29 जनवरी 2008// कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मुख्य मंत्री स्वेच्ठानुदान मद से तीन हितग्राहियों को उपचार हेतु 17 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की है ।

       ग्राम पंचमपुरा अम्बाह निवासी श्री राजेन्द्र को हृदय रोग के उपचार हेतु आठ हजार रूपये, गुमानसिंह का पुरा पोरसा निवासी श्री मुन्नालाल को स्वयं के उपचार हेतु पांच हजार रूपये तथा इस्लाम पुरा नगर मुरैना निवासी सुश्री सलमा को हृदयरोग के उपचार हेतु चार हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है ।

 

माह फरवरी में 29 नसंबदी शिविर लगेंगे

माह फरवरी में 29 नसंबदी शिविर लगेंगे

मुरैना 29 जनवरी 2008// राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत मुरैना जिले मेंमाह फरवरी में 29 नसबंदी शिविर आयोजित किये जायेंगे । इन शिविरों में एल.टी.टी सर्जन डा. आर.सी. बांदिल और डा. ओ.पी. शुक्ला द्वाराओपरेशन किये जायेंगे ।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकासदुबे के अनुसार जौरा, कैलारस और पहाडगढ़ में प्रत्येक बुधवार अर्थात6, 13, 20 और 27 फरवरी को, नूराबाद और खडियाहार में प्रत्येक गुरूवार अर्थात 7,14, 21 और 28 फरवरी को, अम्बाह और सबलगढ़ में प्रत्येक शनिवार अर्थात 2,9,16 और 23 फरवरी को तथा पोरसा में प्रत्येक शुक्रवार अर्थात 1, 8, 15 ,22 और 29 फरवरी को शिविर आयोजित किये जायेंगें । इसके अलावा एन.एस.व्ही. ओपरेशन कीसुविधा जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी । सीमित परिवार के इच्छुक दम्पत्ति इन शिविरों का लाभ उठा सकते हैं ।

 

सी.सी. रोड के लिए 1 लाख 47 हजार रूपये मंजूर

सी.सी. रोड के लिए 1 लाख 47 हजार रूपये मंजूर

मुरैना 29 जनवरी 2008// कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने विधायक अम्बाह श्री बंशीलाल की अनुशंसा पर पोरसा जनपद के ग्राम नाहर का पुरा में सी.सी. खरंजा निर्माण के लिए 1 लाख 47 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है । स्वीकृत कार्य सरपंच ग्राम पंचायत जौटई द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोरसाकी देख रेख में पूर्ण कराया जायेगा ।

 

स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए 16 लाख 20 हजार रूपये मंजूर

स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए 16 लाख 20 हजार रूपये मंजूर

मुरैना 29 जनवरी 2008 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने जिले में 36 उ.मा. विद्यालय एवं हाईस्कूल तथा 45 माध्यमिक विद्यालय भवनों में शौचालय निर्माण हेतु 16 लाख 20 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत राशि में से 8 लाख 10हजार रूपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में कार्य एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत के लिए जारी कर दी गई है ।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार कसमढ़ा, नयापुरा, जग्गा का पुरा, दतहरा, मिरघान, बागचीनी, डिडोखर, गोल्हारी और किशोर गढ़ के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा कसमढ़ा, रछेड़, सिहौनियां कोल्हुआ, कुथियाना, रिठौना, गोठ, धीरबल का पुरा, नूराबाद, जींगनी , खरगपुर भर्राड़, मुरैना गांव, भैंसोरा, खनेता, चचिहा, निटहरा, कुम्हेरी, टिकटोली गुर्जर, खंडोली, बघपुरा, बर्रेड, कुटरावली, राजाकातोर, मांगरोल, बामसोली, जाबरोलऔर रामपहाड़ी के हाईस्कूल भवनों में शौचालय निर्माण हेतु 7 लाख 20 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है । स्वीकृत राशि में से 3 लाख 60 हजार रूपये की राशि प्रथमकिस्त के रूप में प्रदाय की गई है ।

       इसी प्रकार भदावली, जोटई, विण्डवा, इकहरा,जोरी, हथयार सिंह का पुरा, हेतमपुर, मृगपुरा, मुगावली, मिरघान, नावली, सहरैयन का पुरा, किशनपुर, लालौर कलां, दौरावली, नौ गांव, जयनगर, महाराजपुर, इमलिया, विसंगपुर, बडौना, नरहेला, उम्मेदगढ़ बांसी, अरहेला, बागवान का पुरा, गलेथा, नहरावली, शहदपुर, हडवांसी, पचोखरा, परसोटा, निमास, टिकटोली, रसोंधना हार, ताजपुर, रीझोनी, पचेखा, बेरईगिर्द, हीरापुर, बामसौली, गुलालई, संस्कृत रामपुर, देवपुरमाफी और देवपुर पूंछरी के माध्यमिक विद्यालय भवनों में शैचालय निर्माण के लिए 9 लाखरूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दीगईहै । स्वीकृत राशि में से 4 लाख 50 हजार रूपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में संबंधित कार्य एजेन्सी कोजारी की गई है। प्रथम किस्त की राशिका उपयोग कर लेनेके बाद उपयंत्री से मूल्यांकन कराकर संबधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव प्राप्त होने पर द्वितीय किस्त की राशि प्रदाय की जायेगी ।

 

सोमवार, 28 जनवरी, 2008

जिला पंचायत की समान्य सभा की बैठक 30 जनवरी को

जिला पंचायत की समान्य सभा की बैठक 30 जनवरी को

मुरैना 28 जनवरी 2008 // जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है जिला पंचायत के सभागार में आयोजित इस बैठक में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना तथा वन, महिला एवं बाल विकास , कृषि , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,शिक्षा, अन्त्यावसायी, उद्योग और विद्युत विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा की जायेगी

 

नूरावाद का पुल राज्य संरक्षित स्मारक घोषित

नूरावाद का पुल राज्य संरक्षित स्मारक घोषित

मुरैना 28 जनवरी 2008// राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश एन्शीमेन्ट मान्युमेन्टस एण्ड आर्क्योलॉजीकल साइटस एण्ड रिमेन्स एक्ट 1964 की धारा 30 की उप धारा 16 के अन्तर्गत .बी. रोड़ सांक नदी पर स्थित नूरावाद पुल को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

       उप सचिव मध्यप्रदेश शासन सांस्कृति विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश प्राचीन स्मारक पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम 1976 के नियम 28 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए मुरैना जिले के राज्य संरक्षित स्मारक नूरावाद पुल के समीप से 100 मीटर तक और उससे परे 200