शनिवार, 11 अगस्त, 2007

शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक 13 अगस्त को

शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक 13 अगस्त को

मुरैना 10अगस्त 2007

       जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुरैना में 13 अगस्त को पूर्वान्ह 11.30 बजे शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है ।

       जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.एम.उपाध्याय के अनुसर इस बैठक में कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम, साइकिल वितरण कोटवार के बच्चों को छात्रवृत्ति , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के बच्चों को छात्रवृत्ति , गांव की बेटी योजना, संस्कृत छात्रवृत्ति आदि की जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश समस्त प्राचार्यों को दिए गए है । बैठक में जानकारी सहित उपस्थित नहीं होने बाले प्राचार्य के विरूध्द कार्रवाई की जायेगी ।

 

 

अपर कलेक्टर श्री शर्मा भू- अर्जन अधिकारी का कार्य देखेंगे

अपर कलेक्टर श्री शर्मा भू- अर्जन अधिकारी का कार्य देखेंगे

मुरैना 10 अगस्त 2007

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख ने कार्य सुविधा की दृष्टि से पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन किया है । संशोधित आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्री उपेन्द्र नाथ शर्मा अन्य आदेश तक मुरैना के भू- अर्जन अधिकारी का कार्य भी देखेंगे ।

 

सहरिया सम्मेलन 12 को

सहरिया सम्मेलन 12 को

मुरैना 10 अगस्त 2007

       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह  चौहान  द्वारा भोपाल में बुलाई गई आदिवासी पंचायत में सहरिया जनजाति की कठिनाई और समस्याओं की वास्तविकता को समझकर योजनाओं का सरलीकरण किया गया है । सहरिया जनजाति के लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संभागायुक्त डा. कोमल सिंह की पहल पर मुरैना जिले के प्राथमिक शाला प्रागंण पहाडगढ़ में 12 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे सहरिया जनजाति के हितग्राहियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है ।

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख ने बताया कि इस सम्मेलन में समस्त विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं की जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे । सम्मेलन में गत तीन वर्ष में लाभान्वित हितग्राहियों की उपलब्धियों की जानकारी ली जायेगी । साथ ही आगामी कार्य योजना के तहत संबंधित हितग्राहियों के रोजगार मूलक और समुदाय मूलक योजनाओं के प्रकरण तैयार किये जायेंगे । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस सम्मेलन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गये हैं । परीक्षण उपरांत रोगियों को दवा का नि:शुल्क वितरण किया जायेगा । सम्मेलन में सहरिया जनजाति के पंच, सरपंच , जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

 

कोटवारों का सम्मेलन आज

कोटवारों का सम्मेलन आज 

मुरैना 10 अगस्त 2007

       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित कोटवार पंचायत में की गई घोषणाओं पर क्रियान्वयन के लिए मुरैना जिले में 11 अगस्त को प्रत्येक तहसील स्तर पर कोटवार सम्मेलन आयोजित किया जायेगा ।

संभागायुक्त डा.कोमल सिंह की पहल पर जिले की प्रत्येक तहसील पर कोटवार सम्मेलन का आयोजन कर सरकार द्वारा कोटवार पंचायत में किये गये निर्णयों को त्वरित गति से अमली जामा पहनाने की कार्य योजना तैयार की जायेगी ।

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिंन खोग्वार देशमुख के निर्देशन में शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मुरैना में 11 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे तहसील स्तरीय कोटवार सम्मेलन आयोजित किया गया है । इस सम्मेलन में संबंधित राजस्व निरीक्षक और कोटवार उपस्थित रहेंगे । इसी तरह के सम्मेलन 11 अगस्त को समस्त तहसीलों पर आयोजित किये जायेंगें । इन सम्मेलनों में कोटवारों को किसान क्रेडिट कार्ड बच्चों को छात्रवृति और बीमा योजना का लाभ दिलाया जायेगा ।

 

आज होगी 42 मतदान केन्द्रों पर फोटो ग्राफी

आज  होगी 42 मतदान केन्द्रों पर फोटो ग्राफी 

मुरैना 10 अगस्त 2007

       निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र बनाने के लिए फोटोग्राफी का कार्य जारी है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कैरेलिंन खोंग्वार देशमुख ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर फोटो खिंचवायें अथवा बी.एल.ओ. को दो पास पोर्ट साइज के फोटो उपलब्ध करायें ।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 11 अगस्त को जिले के 42 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी । सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 95 प्राथमिक शाला धरसोला, 96 प्राथमिक शाला सराय, 97 प्राथमिक शाला सवलगढ़ और 98 प्राथमिक शाला सालई, कैलारस के मतदान केन्द्र 126 कन्या प्राथमिक विद्यालय कैलारस, 127 और 128 कन्या उ.मा. वि. कैलारस, 129 वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय कैलारस, 130 चम्बल डांक बगला कैलारस और 131 कन्या उ.मा. वि. चम्बल कॉलोनी कैलारस तथा जौरा के मतदान केन्द्र 17 और 18 प्राथमिक शाला रजौदा, 19 प्राथमिक शाला भर्रा, 21 प्राथमिक शाला गुजरना, 23 प्राथमिक शाला रामलाल का पुरा पचेखरा , 5/59 और 60 माध्यमिक शाला कुम्हेरी और 62 माध्यमिक शाला जाफरावाद में मतदाताओं के फोटो खींचें जायेंगे ।

इसी प्रकार मुरैना के मतदान केन्द्र क्रमांक 84 से 87 तक जनपद पंचायत भवन, तथा 88 और 89 तिलहन संघ कार्यालय, अम्बाह के मतदान केन्द्र 72 प्राथमिक शाला मानपुर रजपूती, 73 मनोरंजन भवन मानपुर रजपूती, 74 माध्यमिक विद्यालय इकहरा, 75 प्राथमिक शाला पुरावस का पुरा, 76 मनोरंजन भवन बहादुरपुरा, 77 प्राथमिक शाला गढिया, 78 प्राथमिक शाला रामचरन का पुरा , 79 और 81 हायर सेकण्डरी स्कूल और 82 ग्रामीण सचिवालय सिंहोनियां, 8/29 उ.मा.वि.किला और 8/30 प्राथमिक विद्यालय किला अम्बाह तथा पोरसा के मतदान केन्द्र 74 माध्यमिक विद्यालय महुआ, 75 माध्यमिक विद्यालय विजयगढ़, 76 प्राथमिक शाला पिपरई, 77 और 78 प्राथमिक शाला कसमड़ा और 87 प्राथमिक शाला श्यामपुर कला में 11 अगस्त को मतदाताओं की फोटो ग्राफी की जायेगी ।

 

शुक्रवार, 10 अगस्त, 2007

अशोक देसवाल होंगें मुरैना जिला पंचायत के सी.ई.ओ.

अशोक देसवाल होंगें मुरैना जिला पंचायत के सी.ई.ओ.

दतिया सी.ई.ओ. उमेश कुमार का तबादला रदद

भोपाल 10 अगस्‍त । राज्‍य शासन द्वारा जारी आदेश में जिला पंचायत गुना के मुख्‍यकार्यपालन अधिकारी श्री अशोक देसवाल को मुरैना जिला में पदस्‍थापना देकर उन्‍हें मुख्‍य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्‍टर (विकास) मुरैना पदस्‍थ किया गया है ।

इसी तारतम्‍य में जिला पंचायत दतिया के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश कुमार का पूर्व में मुरैना किया गया स्‍थानान्‍तरण निरस्‍त कर दिया गया है ।  

 

स्टाप डेम निर्माण के लिए 2 लाख रूपये मंजूर

स्टाप डेम निर्माण के लिए 2 लाख रूपये मंजूर

मुरैना 9 अगस्त 2007

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख ने विधायक श्री मेहरवान सिंह रावत की अनुशंसा पर ग्राम भटपुरा में स्टाप डेम निर्माण के लिए 2 लाख रूपये की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की है । इस स्टापडेम पर 9 लाख 83 हजार रूपये की राशि व्यय की जायेगी । इसमें से 4 लाख 91 हजार 750 रूपये की राशि जिला पंचायत द्वारा एस.जी.आर. वाय से स्वीकृत की गई है । स्वीकृत निर्माण कार्य कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा पूरा कराया जायेगा ।

 

इलाज हेतु पचास हजार रूपये की सहायता

इलाज हेतु पचास हजार रूपये की सहायता

मुरैना 9 अगस्त 2007

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिंन खोंग्वार देशमुख ने पंचायत, ग्रामीण विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह की स्वेच्छानुदान राशि से 6 हितग्राहियों को इलाज हेतु पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है ।

       गोपालपुरा निवासी श्री बंशी धर गोयल , नूरावाद निवासी श्री राधाकृष्ण रैकवार, चुरहेला नूराबाद निवासी श्री रामनिवास तुस्सी कोलानी गनेशपुरा निवासी श्री बनवारी को 10-10 हजार रूपये तथा जयनगर चौखूटी नूराबाद निवासी श्री तैसिंगा सिंह और श्रीमती भग्गोबाई को पांच- पांच हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है ।

 

संभागीय बोर्ड की पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित

संभागीय बोर्ड की पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित

मुरैना 9 अगस्त 2007

       जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार संभागीय बोर्ड की 5 वीं और 8 वीं पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है । पूरक परीक्षा में कक्षा 5 वीं में कुल सम्मिलित  1340 परीक्षार्थियों  में से  899 तथा कक्षा 8 वीं में कुल सम्मिलित 4199 परीक्षार्थियों में से 3478 उत्तीर्ण हुए हैं । उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को 12 अगस्त तक अगली कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा । विद्यार्थी अपनी अंक सूची के साथ आवेदन प्रस्तुत कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं ।

 

खण्ड स्तरीय दीनदयाल अन्त्योदय समिति की बैठक सम्पन्न

खण्ड स्तरीय दीनदयाल अन्त्योदय समिति की बैठक सम्पन्न

मुरैना 9 अगस्त 2007

       राज्य शासन के आदेशानुसार जनपद पंचायतों में खण्ड स्तरीय दीनदयाल अन्त्योदय समिति की बैठकों का आयोजन किया गया । इसी क्रम में मुरैना जनपद पंचायत कार्यालय में श्री दुलारे सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में एस.डी.एम. श्री विजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री दिनेश गुप्ता तथा समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे । बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उपलब्ध बजट पर चर्वा की गई ।

 

बच्चे के लिए अमृत है मॉ का दूध

बच्चे के लिए अमृत है मॉ का दूध

मुरैना 9 अगस्त 2007

       एकीकृत बाल विकास परियोजना मुरैना ग्रामीण में गत दिवस आयोजित विश्व स्तन पान सप्ताह के अन्तर्गत जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती उपासना राय ने बताया कि बच्चे के लिए मां का दूध अमृत तुल्य है । जन्म के एक घण्टे के अन्दर तथा 6 माह तक केवल मां का दूध पिलाने से बच्चे को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है ।

       इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सरिता चतुर्वेदी , पर्यवेक्षक और ग्रामीण महिलायें उपस्थित थीं।

 

संभाग में साढे तीन लाख पौधे रोपित, संभागायुक्त डा. कोमल सिंह द्वारा पौध रोपण

संभाग में साढे तीन लाख पौधे रोपित, संभागायुक्त डा. कोमल सिंह द्वारा  पौध रोपण

मुरैना 9 अगस्त 2007

       हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत गत बुधवार को संभागायुक्त डा.कोमल सिंह ने कमिश्नर कार्यालय चम्बल संभाग परिसर में आम का पौधा रोपित किया । इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख्, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशकृत तिवारी, उपायुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह, उपायुक्त राजस्व श्री आर.सी. मिश्रा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुरैना श्री दिनेश गुप्ता ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये । कमिश्नर ने कहा कि रोपे गये पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाय ।

            उल्लेखनीय है कि हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत चम्बल संभाग को 18 लाख 67 हजार 500 पोधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है । लक्ष्य की तुलना में 1 लाख 38 हजार 579 उद्यानिकी प्रजाति के, 15 हजार 923 जलाऊ लकड़ी प्रजाति के, 62 हजार 781 ईमारती लकड़ी प्रजाति के, 41 हजार 116 व्यापारिक उत्पादन प्रजाति के, 62 हजार 310 शोभादार एवं छायादार प्रजाति के तथा 43 हजार 754 बहुद्देशीय प्रजाति के कुल 3 लाख 64 हजार 453 पौधे अभी तक रोपित किये जा चुके है । 

       मुरैना जिले में 6 लाख 67 हजार 500, पौध रोपण का लक्ष्य है जिसकी तुलना में 2 लाख 28हजार 244 पौधों को रोपण किया गया है । इसी प्रकार भिण्ड जिले में 6 लाख 17 हजार 500 पौधों के रोपण के लक्ष्य की तुलना में 90 हजार409 और श्योपुर जिले में 5 लाख 82 हजार 500 के लक्ष्य की तुलना में 45 हजार 800 पौधे रोपित किये जा चुके हैं ।

 

विधिक साक्षरता शिविर 11 अगस्त को

विधिक साक्षरता शिविर 11 अगस्त को