सोमवार, 30 जुलाई, 2007

भारी वाहनों को रोकने के लिए 11 स्थानों पर ड्राप्ट गेट लगेंगे

भारी वाहनों को रोकने के लिए 11 स्थानों पर ड्राप्ट गेट लगेंगे

मुरैना 30 जुलाई 2007

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख की अध्यक्षता में गत दिवस सम्पन्न सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने हेतु 11 स्थानों पर ड्राप्टगेट लगाने और सात स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने का निर्णय लिया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री हरीसिंह यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

       बैठक में पुलिस अधीक्षक के प्रस्ताव पर शहर में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने हेतु बैरियर चौराहा, ऑटो स्टेण्ड एम.एस. रोड़, सिंधी कॉलोनी चौराहा, गंज चौराहा राम जानकी मंदिर , नगर पालिका के बगल से सब्जी मंडी चौराहा, नाला नम्बर 2 तिराहा, ओवर व्रिज चौराहा, रेल्वे स्टेशन रोड़ राजश्री हौटल के सामने, रामनगर तिराहा, शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज, ओवर ब्रिज मार्ग अम्बाह रोड़ पर ड्राप्ट गेट एवं ओवर हैल्डस लगाने का निर्णय लिया गया और यह कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी मुरैना को दिए गये । कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण को मुरैना अम्बाह वायपास रोड़ की मरम्मत का कार्य अविलम्ब कराने तथा ऑटो स्टेण्ड , कोर्ट तिराहा, राधिका पैलेस चौरहा, जेल रोड, जिला चिकित्सालय के सामने , कलेक्ट्रेट गेट और ओवर व्रिज चौराहा पर स्पीड ब्रेकर बनाने की ताकीद की गई ।

       समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि शहरों की सड़कों पर गति सीमा का निर्धारण और संकेतक लगवाने की कार्रवाई नगर पालिका अधिकारी और व्यापार मंण्डल द्वारा की जायेगी । साथ ही सब्जी मंडी और पंचायती धर्मशाला के सामने बड़े वाहनों को रोकने हेतु खम्बे या पत्थर लगाये जायेंगे । कार्यपालन यंत्री को उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में स्पीड ब्रेकर बनवाने और अनाधिकृत रूप से बने स्पीड ब्रेकर हटवाने की कार्रवाई एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गये । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को स्कूल व कालेजों में यातायात शिक्षा देने का कार्यक्रम तैयार करने को कहा गया । ओवर ब्रिज चौराहा और बेरियर चौराहा के इलेक्ट्रोनिक सिंग्नल और बंद लाइटें अविलम्ब दुरूस्त कराने की हिदायत नगर पालिका अधिकारी को दी गई । जौरा रोड़ पर सोलंकी पेट्रोल पम्प के आगे जौरा रोड़ की बसों के लिए बस स्टेण्ड स्थापित करने तथा फल और चाट के ठेलों के लिए स्थान निर्धारित करने का निर्णय भी लिया गया । नैनागढ़ रोड़ की दुरूस्ती मंडी समिति तथा नैनागढ़ रोड , संजय नगर रोड़ और वनखंडी रोड़ की मरम्मत  की कार्रवाई करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए गये ।

 

स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कराया जायेगा

स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कराया जायेगा

मुरैना 30 जुलाई 2007

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख की अध्यक्षता में गत दिवस सम्पन्न बैठक में जूनियर रेडक्रॉस समिति के माध्यम से सभी स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया ।

            बैठक में बताया गया कि नेत्र परीक्षण का आयोजन शैक्षणिक संस्थास्तर पर किया जायेगा । इसके लिए प्रत्येक स्कूल के एक शिक्षक को नेत्र विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा । जिला स्तर पर संकुल शालाओं के रेडक्रॉस प्रभारी शिक्षक और दो चयनित विज्ञान शिक्षक को 6 अगस्त को प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा संकुल स्तर पर 20 अगस्त को , जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा और प्राथमिक नेत्र परीक्षण हेतु चार्ट एवं सामग्री दी जायेगी । प्रशिक्षित शिक्षक अपनी शलाओं में 22 अगस्त से 30 अगस्त तक प्राथमिक नेत्र परीक्षण कर शाला स्तर पर '' '' और '' बी '' श्रेणी में छात्रों का चयन कर सूची बध्द करेंगे । जिन विद्यार्थियों को रतोंधी , निकट व दूर दृष्टि रोग है तथा चश्में की संभावना हैं, उन्हें '''' श्रेणी में रखा जायेगा तथा इन्हें 5 सितम्बर से 14 सितम्बर तक विकास खण्ड स्तर  अथवा निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार व चश्में का नम्बर दिलवाने की व्यवस्था नेत्र विशेषज्ञों द्वारा की जायेगी । जिन विद्यार्थियों में भैंगायन और दृष्टिहीनता की सम्भावना है, उन्हें 17 सितम्बर से 22 सितम्बर तक जिला चिकित्सालय मुरैना में विस्तृत जांच हेतु भेजा जायेगा और दृष्टि हीनता को रोकने हेतु यथा संभव प्रयास किये जायेंगे ।

       बच्चों के नेत्र परीक्षण ,चश्मा वितरण, चिकित्सालय तक आने- जाने , आई ड्राप दवाइयां आदि की व्यवस्था शाला स्तर पर उपलब्ध जूनियर रेडक्रॉस निधि, स्काउट निधि, पालक शिक्षक संघ अथवा शाला विकास निधि से की जायेगी । आवश्यकता पड़ने पर विशेष उपचार की व्यवस्था जिला रेडक्रॉस निधि से की जायेगी । कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी को बच्चों के नेत्र परीक्षण का कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए । बैठक में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. डी.के. ओमरे और डा. एम.एल. गुप्ता, जिला परियोजना समन्वयक श्री ए.के. त्रिपाठी, सहायक संचालक शिक्षा श्री आर.जे. सत्यार्थी, जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर तथा विभिन्न विकास खण्डों के प्राचार्य और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे ।

 

मतदाता परिचय पत्र के लिए आज सेंतीस स्थानों पर फोटोग्राफी

मतदाता परिचय पत्र के लिए आज सेंतीस स्थानों पर फोटोग्राफी

मुरैना 30 जुलाई 2007

       राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र तैयार कराने के लिए फोटोग्राफी का कार्य शुरू किया गया है । इसी कडी में 31 जुलाई को सेंतीस मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी का कार्य किया जायेगा । कलेक्टर श्रीमती कैरेलिंन खोग्वार देशमुख ने मतदाताओं से अपील की है कि वे फोटोग्राफी के समय अपने अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर फोटो खिंचवायें अथवा पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें ।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 31 जुलाई को जिन क्षेत्रों में फोटोग्राफी की जायेगी उनका विवरण निम्नानुसार है :-

मुरैना के मतदान केन्द्र क्र. 62 लक्ष्मी बार्ड क्र. हा.से. स्कूल उत्तरी भाग वार्ड 13, 63 लक्ष्मीवाईस्कूल दक्षिण भाग, 64 लक्ष्मी वाई क.हा.से. स्कूल दक्षिणी भाग ,  केन्द्र 65 लक्ष्मी बाई कन्या हा. से. स्कूल वार्ड 14, केन्द्र 66 लक्ष्मी बाई शा.हा.से. दक्षिण भाग, केन्द्र 104 कार्या. सहा. संचालक पशु चिकित्सालय सेवायें दक्षिण भाग वार्ड नं. 32, 105 सहा. संचालक पशु चिकित्सा सेवायें दक्षिणी भाग एवं केन्द्र 106 सहायक संचालक पशु चिकित्सालय में मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी । 

जौरा के मतदान केन्द्र 75 न.पा. भवन पचवीधा, केन्द्र 76 न.पा. भवन न.पा.के पीछे डांक बंगला, केन्द्र 78 प्रा. शाला भवन नं. 2 पचवीघा, 79 क.उ. मा.वि. वालागंज लक्ष्मी मंन्दिर आयल मण्डी अमर मज्जिद शर्मा गली प्रजापति गली , केन्द्र 80 प्रा. क.उ.मा. वि. पूर्वी भाग जौरा पंचमुखी डाक बंगला रोड शहर बाजार मा. शाला भवन क्र. 2 पूर्वी भाग वार्ड नं. 8 नरसरी रोड अस्पताल रोड लहर बाजार, केन्द्र 80 प्रा. शाला भवन सुमावली गणेशपुरा, केन्द्र 81 मा. शाला भवन निटहरा, केन्द्र 82 मा. शाला भवन निठहरा (गढ़ी खेरा)।

       कैलारस मतदान केन्द्र 121 पचेखरा प्रा. शाला भवन पचोखरा, केन्द्र 22 पचेखरा मा. शाला भवन , 117 हटीपुरा प्रा. शाला भवन हटीपुरा, केन्द्र 118 हटीपुरा प्रा. शाला भवन हटीपुरा केन्द्र 152 प्रा. शाला भवन कोढा, केन्द्र 153प्रा. शाला भवन कोढा डिरी ।

       सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 1 प्रा. शा. भवन बरोछा, केन्द्र 3 प्रा. शा. भवन भारकापुरा, केन्द्र 4 मा.शा. भवन बोहने का पुरा, केन्द्र 5 प्रा. शा. भजन मवरा दाट्पुरा ।

       अम्बाह के मतदान केन्द्र क्र. 3 मा. शा. भवन माताबसई , केन्द्र 2 प्रा.शा. मोसुअनपुरा, केन्द्र 1बीघकापुरा, केन्द्र 15 मा. शा. भवन नयापुरा  पूर्वी भाग , केन्द्र 16 प्रा. शा.भवन पाराशर की गढ़ी ।

पोरसा के मतदान केन्द्र क्र. 30 प्राशा. भवन बरवाई, केन्द्र 31 ग्रामीण सचिवालय बरवाई, केन्द्र 52 मा. शा. भवन बरवाई, केन्द्र 33 मा. शा. भवन बरवाई , केन्द्र 54 प्रा. शा. भवन रतनबसई एवं केन्द्र 55 प्रा. शा. भवन रतनबसई में फोटोग्राफी की जायेगी ।

 

चौदह नसबंदी शिविर लगेंगे

चौदह नसबंदी शिविर लगेंगे

मुरैना 30जुलाई 2007

       परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत मुरैना जिले में माह अगस्त में चौदह नसंबंदी शिविर आयोजित किये जायेंगे ।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार पोरसा में 3 और 17 अगस्त को, खडियाहार और नूरावाद में 2 और 16 अगस्त को जौरा, कैलारस और पहाडगढ़ में 8 और 29 अगस्त को,सबलगढ़ में  8 अगस्त को और अम्बाह में 25 अगस्त को शिविर लगाये जायेंगे । इन शिविरों में डा. आर.सी. बांदिल द्वारा नसबंदी ऑपरेशन किये जायेंगे । जिला चिकित्सालय मुरैना में माह के चतुर्थ गुरूवार को बिना चीरा बिना टांका पुरूष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

 

ड्रिप सिंचाई योजना के लिए अनुदान

ड्रिप सिंचाई योजना के लिए अनुदान

मुरैना 30 जुलाई 2007

       गिरते भू-जल स्तर के कारण सिंचाई जल की कम उपलब्धता के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा ड्रिप अथवा स्ंप्रिकलर पध्दति से सिंचाई करने की विधि को केन्द्र प्रवर्तित माइक्रो दूरी सेशन योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहित किया जा रहा है । इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के सभी वर्गों के कृषकों को प्रति इकाई लागत मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराने का प्रावधान है ।

       सहायक संचालक उद्यानिकी के अनुसार इस सिंचाई पध्दति से सिंचाई जल की बचत होती है और सिंचाई जल की उपलब्धता 50 प्रतिशत तक बढ़ जाती है । उत्पादन में वृध्दि के साथ साथ फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है और समान मात्रा में सभी पौधों को उर्वरक भी उपलब्ध कराया जा सकता है । योजना का लाभ 0.4 हैक्टेयर से 5 हैक्टेयर तक के किसानों को देय है । अनुदान योजना का लाभ प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर किया जायेगा । इच्छुक किसान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले से प्राप्त कर भर कर जमा कर सकते है ।

 

एगमार्क नेट परियोजना में सबलगढ कृषि उपज मण्डी का चयन

एगमार्क नेट परियोजना में सबलगढ कृषि उपज मण्डी का चयन

मुरैना 30जुलाई 2007

       एगमार्क नेट परियोजना के अन्तर्गत मुरैना जिले की सबलगढ़ कृषि उपज मंडी सहित मध्य प्रदेश की 25 कृषि उपज मंडी समितियों का चयन किया गया है । चयनित मंडियों में कृषकों के हित में जागरूकता कार्यक्रम चलायें जायेंगे ।

       राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अनुसार एगमार्क नेट परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडी सचिवों को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा । साथ ही दूरदर्शन और आकाशवाणी के स्थानीय चेनल एवं लोकल डिस्क पर एगमार्क नेट जागरूकता हेतु कार्यक्रम दिए जायेंगे । इस परियोजना के अन्तर्गत सीहोर में आष्टा, विदिशा में गंजबासोदा, होंशंगावाद में पिपरिया , इन्दौर में इन्दौर, धार में धामनोद, झाबुआ में पेटलावद और झाबुआ, बड़वानी में सेंधवा और बड़वानी , उज्जैन में महिदपुर, देवास में खातेगांव, रतलाम में जावरा, ग्वालियर में डबरा, गुना में कुम्भराज, शिवपुरी में पोहरी, मुरैना में सबलगढ़, सागर में रेहली और गढ़ाकोटा , पन्ना में पन्ना, डिण्डोरी में डिण्डोरी , छिंदवाडा में पांडुर्ना, नरसिंहपुर में गोटेगांव, शहडोल में शहडोल, उमरिया में उमरिया और सतना में नागौद कृषि उपज मंडी का चयन किया गया है । परियोजना की समीक्षा प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में बीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यमसे संभागीय उप संचालक कृषि विपणन वार्डो द्वारा की जायेगी ।

 

सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक आज

सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक आज

मुरैना 30 जुलाई 2007

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिंन खोंग्वार देशमुख की अध्यक्षता में सर्व शिक्षा अभियान की बैठक 31 जुलाई  को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में टी.एल. मीटिंग के पश्चात आयोजित की गई है । जिसमें आदिम जाति कल्याण, शिक्षा , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड श्रोत समन्वयक जानकारी सहित उपस्थित रहेंगे ।

 

ट्रेड मेन की भर्ती 1 अगस्त को

ट्रेड मेन की भर्ती 1 अगस्त को

मुरैना 30 जुलाई 2007

       जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के अनुसार यूनिट हेडक्वाटर कोटा के तहत ट्रेडमेन (म्यूजीसियन) की भर्ती 1 अगस्त को आयोजित की गई है । इच्छुक आवेदक मूल दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल ए.एस.सी. सेण्टर (साउथ) बेंगलोर में पहुंच कर अवसर का लाभ उठा सकते हैं ।

 

श्रावण मासोत्‍सव पर्व आज से प्रारंभ

श्रावण मासोत्‍सव पर्व आज से प्रारंभ

शिवालयों और कृष्‍ण मन्दिरों आज से भक्‍तों का मेला,बम बम भोले और नम: शिवाय की गूंज से गूंजेगे मन्दिर

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

मुरैना 30 जुलाई । आज से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है, हालांकि प्रतिपदा तिथि क्षय हो जाने से सीधे ही इस बार का श्रावण माह द्वितीया तिथि से प्रारंभ होगा । खास बात यह है कि जहॉं सावन के महीने में शंकर जी और सोमवारों का विशेष महत्‍व है वहीं अबकी बार का सावन तो सोमवार से ही प्रारंभ हो रहा है । इस प्रकार इस बार सावन में पॉंच सोमवार पड़ेंगे । एक जुलाई में और बकाया चार अग