शुक्रवार, 4 जुलाई, 2008

प्रवेश हेतु आवेदन 7 जुलाई तक

प्रवेश हेतु आवेदन 7 जुलाई तक

मुरैना 3 जुलाई 08/ प्राचार्य उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मुरैना के अनुसार प्रवेश परीक्षा 2008 की मैरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को 7 जुलाई तक आवश्यक रूप से प्रवेश हेतु आवेदन करना होगा। इसके पश्चात प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिये जावेगे।

 

कैलारस जनपद में 124 हितग्राहियों को नवीन आवास और आवास उन्नयन की सुविधा मिली

कैलारस जनपद में 124 हितग्राहियों को नवीन आवास और आवास उन्नयन की सुविधा मिली

मुरैना एक जूलाई 08/ जिला पंचायत मुरैना द्वारा कैलारस जनपद के 100 हतग्राहियों को नवीन आवास हेतु 35 हजार रूपये प्रति आवास के मान से 35 लाख रूपये तथा 24 हितग्राहियों को आवास उन्नयन हेतु प्रति आवास 15 हजार रूपये के मान से 3 लाख  60 हजार रूपये कुल    38 लाख 60 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं ।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार ग्राम पंचायत के सरपंच का दायित्व होगा कि वे राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अन्दर हितग्राहियों के खाते में स्वीकृत राशि की आधी राशि प्रथम किश्त के रूप में पहुंचायें तथा कार्य की प्रगति के आधार पर अधिकतम डेढ़ माह में द्वितीय किश्त दी जाय । राशि उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सरंपच और सचिव के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कैलारस को दिए गए हैं । हितग्राही को स्वीकृत आवास में शौचालय और धुंआरहित चूल्हे का निर्माण कराना जरूरी होगा ।

जनपद पंचायत कैलारस में इन्दिरा आवास योजना के अन्तर्गत ग्राम सुहांस की कलिया, जरैना मानगढ़ के रामलखन, आंतरी के राजू, कैलारस के जीवनलाल, दीपेरा के रामनरेश, कुर्रोली के रतीराम, बड़ागांव के मुरारीलाल, लहर्रा के किशुन, पिपरोनियां के जगन्नाथ, फिसरोली के गंगाराम, मामचोन के कलियान, बधरेटा की श्रीमती , गौल्हारी की रामकुमारी, कोड़ा के रामदीन, पनिहारी के रामेश्वर धाकड़, डुगरावली के रामअवतार सिंह, सेमई के बाबू, हीरावली के मुलायम, ऐचोली के श्यामलाल, कुटरावली के सतेन्द्र, बडमन के रदयु, माधोगढ़ के सूखा, गुलपुरा के अजमेरी, वहीद खां, रमजानी और बल्लू खां, नेपरी के रामस्वरूप, खेडातोर के सोनी, खेडाकलां के हनीफ खां, पचेखा के सियाराम, हटीपुरा की रामश्री, किरावली जहीद के प्रेम, शेखपुर के फेरन, तोरिका के हाकिम, विलगांव क्वारी के रेशम, लाभकरण के रामदयाल, डोगरपुर मानगढ़ के सुन्दरा, चमरगंवा के नरेश, रीझोनी के रमेश, बस्तोली के नारायण, बधरोली के श्रीचन्द्र, मालीबाजना के अतर सिंह, बधरोली के राजेश, बूढसिरथरा के फेरन, गस्तोली के हाकिम, किरावली मानगढ़ के बेदरिया, कोडेरा के रतीराम, तिलोजरी के रामदीन, कोटसिरथरा के करन सिंह, ठाटीपुरा के पप्पू और रामधार ,डमेजर की बेबा ल्होरी अर्रोदा के बनवारी, सुजर्मा की पिरानो बेवा, फातिमा बेबा, अंगूरी, मच्छे खां, करीमन और सूखा, सिंगाचोली के मनोज, नगावली के पीतम, कट्टोली की मूलादेवी, खिरी के हरीशंकर, पलिखनी  की केलाशी, शहदपुर के राजेन्द्र, चोकी के पातीराम, भिलसैया के फदलू, बाल्हेरा के फूलवती, इटोरा के महेश, रिठौनिया के सुग्रीव, निरारा के अमर सिंह, कोंडा की शांती बेबा, विभूती के दीनाराम, डुगरावली के मुरारी, बहराराजगीर के मांगीलाल, बृन्द बाजना के बाजीर खां, कोडेरा के मुन्ना, महेवा के बुधिया जाटव, रजपुरा के कुलियान, और बेबा बेजन्ती,  खेडा कलां के शमसुध्दीन, इमामुध्दीन और महूद, सुहांस के दुल्ली, कैलारस के सोनेराम और आसीन, मामचोन के महेश, बधरेंटा के नाथू, गोल्हारी के राजाराम, सगोरिया के हलके, पनिहारी के मुन्नाखां, डुगरावली के हाकिम, सुहांसके जनक सिंह और अशोक, बधरेंटा के लक्ष्मण, दीपेरा के संतोषी, गोल्हारी के केदार, सुल्तान , सावित्री और महेश को नवीन आवास स्वीकृत हुए हैं । आवास निर्माण हेतु प्रत्येक हितग्राही को दो किश्तों में 35 हजार रूपये प्रदत्त किये जायेंगे।

       इसी प्रकार आवास उन्नयन हेतु गुलपुरा की रइसा और ईसाफ खां, नेपरी के बंटी, पचेखा की मीना, दीपेरा के मनीराम, कुर्रोली की रामकली, विलगांव क्वारी की रामकली, रीझोनी के रामहुत, बधरोली के रघुनाथ, गस्तोली के गोपी, कोडेरा के शिवचरन, तिलोजरी के महाराज, ठाटीपुरा के नादिया, डमेजर के मावसिया, अर्रोदा के रणवीर, मामचोन की हरीवाई, सुजर्मा की शांतिवाई और युनूस खां, कट्टोली के सुरेश, बाल्हेरा के इशाक खां और  असनाद खां, गोल्हारी के हीरादे, पनिहारी की मांगी और डुंगरावली की हटीला को 15-15 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

 

31 फौती एवं वृध्दों के वारिसों को शस्त्र लायसेंस स्वीकृत

31 फौती एवं वृध्दों के वारिसों को शस्त्र लायसेंस स्वीकृत

मुरैना 2 जुलाई 08/ जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता ने कार्यालय में फौती एवं वृध्दों के वारिसों को शस्त्र हस्तांतरण हेतु लंबित 31 आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर शस्त्र लायसेंस स्वीकृत किये हैं ।

       मुरैना गांव के शरण बिहारी उर्फ मुन्ना पुत्र दुर्गाप्रसाद, गनपति का पुरा के दीवान सिंह सखवार पुत्र जसरामसिंह, पचोखरा के सुघरसिंह पुत्र राजाराम, खिरी के भेरूलाल पुत्र चतुरीप्रसाद, पंजाबीपुरा बानमोर के कमलजीत छोकर पुत्र मोहन सिंह सिख को (दो लायसेस), भाईखॉकापुरा के करन सिंह पुत्र लोचन सिंह, , सिहोरा के अरविन्द सिंह पुत्र भगवान सिंह, घाडोर के छत्रपाल सिंह पुत्र स्व. श्री धनीराम यादव , रायपुर के पंचम सिंह पुत्र गोपाल रावत, गलेन्द्रा के बदन सिंह पुत्र सीताराम कुशवाह, दतहरा के शैलेन्द्र सिंह तोमर पुत्र कोमल सिंह तौमर, कैमरा धाध के महेश सिंह पुत्ररतनलाल यादव,  अम्बाह के संजीव अग्रवाल पुत्र रामेश्वर अग्रवाल, रायपुर जखौना के कृपाल सिंह पुत्र सोवरन सिंह तोमर, तिलोजरी के राजेन्द्र पुत्र देवचन्द्र, नावलीबडागांव के मोहन सिंह पुत्र मंगल सिंह, मोरीपुरा बधरेटा के पातीराम पुत्र देवाराम,नादपुरा मांगरोल के आशाराम पुत्र लखपति, दीपेरा के नरेश कुमार त्यागी पुत्र सुरेश चन्द्र त्यागी, बूखापुरा के नाहरसिंह पुत्र गरसिंह, दिमनी के द्वारिका प्रसाद पुत्र वृखा, परसोटा के प्रकाश पुत्र सियाराम , सुमावली के मुकेश बाबू पुत्र शंकर लाल, सिगरोली के रामअवतारसिंह पुत्र सियाराम, सिकरवार जौरा खुर्द के राकेश पुत्र हरिविलास, जौरा के इन्साफ अहमद पुत्र अजमेरी खांन, देवगढ़ के अमित कुशवाह पुत्र रमेश कुशवाह, जौरा के सत्येन्द्रपाल सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह , भैसरोली के महेश सिंह सिकरवार पुत्र करन सिंह और  ग्राम किशनगढ़ी कैलारस के रामधारसिंह पुत्र बाबूसिंह को शस्त्र लायसेंस स्वीकृत किये गये हैं । समस्त आवेदकों से अपेक्षा की गई है कि वे तत्काल जिला कलेक्टर कार्यालय की शस्त्र शाखा में आकर अपना लायसेंस प्राप्त करें ।

 

तरसमा में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 2 लाख 39 हजार रूपये मंजूर

तरसमा में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 2 लाख 39 हजार रूपये मंजूर

मुरैना 2 जुलाई 08/ कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता ने गोकुल ग्राम तरसमा में सी.सी. रोड़ एवं नाली निर्माण के लिए 2 लाख 39 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है । गोकुल ग्राम अधोसरंचना मद से 1 लाख 67 हजार रूपये तथा विधायक निधि मद से 72 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है । कार्य एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को 50 हजार रूपये की राशि कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रदाय की गई है ।

 

रसोईघर के निर्माण के लिए 63 लाख 90 हजार रूपये प्रदाय

रसोईघर के निर्माण के लिए 63 लाख 90 हजार रूपये प्रदाय

मुरैना 2 जुलाई 08/ जिले की 213 माध्यमिक शालाओं में रसोई घर और भंडार गृह का निर्माण कराया जायेगा । प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय को इसके लिए 60 हजार रूपये के मान से राशि दी जायेगी । मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा ने उक्त माध्यमिक शालाओं में रसोई घर और भंडार गृहके निर्माण के लिए प्रतिशाला 30 हजार रूपये के मान से 63 लाख 90 हजार रूपये की राशि प्रथम किश्त के रूप में प्रदाय करने की स्वीकृति दी है ।

 

मुरैना जिले में वर्षा

मुरैना जिले में वर्षा

मुरैना 2 जुलाई 08/ मुरैना जिले में एक जून से अब तक 364.3 मि.मी.वर्षा रिकार्ड की गई है, जो गत वर्ष इसी अवधि में हुई 75.2 मि.मी.वर्षा से 289.1 मि.मी.अधिक है ।

 

सहारा इंडिया फायनेसिंयल कार्पोरेशन पर प्रतिबंध

सहारा इंडिया फायनेसिंयल कार्पोरेशन पर प्रतिबंध

मुरैना 2 जुलाई 08/ भारतीय रिजर्व बैंक ने निक्षेपकों के हित संरक्षण एवं वित्तीय प्रबंधन प्रणाली में सुधार के दृष्टिगत भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के प्रावधान के तहत मेसर्स सहारा इंडिया फायनेंसियल कार्पोरेशन लिमिटेड को जमा स्वीकार करने से प्रतिबंधित कर दिया है ।

       ज्ञात हो कि वित्तीय संस्थापनों तथा प्लानटेशन कंपनियों में जनता द्वारा किये गये निवेशों व निक्षेपों में भारी अनियमितता एवं धोखाधडी के प्रकरण प्रदर्शित होने के कारण मध्य प्रदेश शासन द्वारा निक्षेपकों के हित संरक्षण के लिए '' मध्य प्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2001'' लागू किया गया है । इस अधिनियम के मूल उध्देश्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिनियम की धारा 5 की उपधारा (1) के अन्तर्गत जिला कलेक्टर को अधिनियम के प्रयोजनों के लिए सक्षम अधिकारी बनाया गया है तथा अधिनियम की धारा 7 की उपधारा (1) के अन्तर्गत विनिर्दिष्ट न्यायालय स्थापित किया गया है । प्रतिबन्धात्मक आदेश के अनुसार इस संस्थान द्वारा 4 जून 2008 से निवेशकों से किसी भी प्रकार का निवेश स्वीकार करने पर रोक रहेगी तथा निवेशकों द्वारा जमा की गई राशि की परिपक्वता उपरांत वापसी सुनिश्चित की जायेगी ।